मथुरा / संत सम्मेलन में पहुंचे दलाई लामा ने कहा- चीन को सबक सिखाना जानता है भारत

मथुरा. तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा मथुरा पहुंचे। यहां सोमवार को उन्होंने रमणरेती आश्रम में आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान अप्रत्यक्ष तौर पर उन्होंने चीन की विस्तारवादी नीति पर निशाना साधा। दलाई लामा ने कहा- चीन के बराबर भारत की आबादी है। भारत चीन से किसी तरह कमजोर नहीं। भारत को अच्छी तरह से चीन को सबक सिखाना आता है।




दलाई लामा ने कहा कि भारत सभी संस्कृति को संजोकर रखने वाला देश है। यहां सभी धर्म के लोग मिल जाएंगे। उन्होंने कहा- आज की सबसे बड़ी जरूरत विश्व में आपसी प्रेम है। इसी से देशों के बीच की दुश्मनी को दूर किया जा सकता है। एक शांत और नए विश्व का निर्माण किया जा सकता है। भारतीय संस्कृति को बेहतर बताते हुए उन्होंने कहा कि करुणा और अहिंसा पर जोर देने से बहुत कुछ प्राप्त हो सकता है।




 
इससे पहले धार्मिक यात्रा पर मथुरा पहुंचे दलाई लामा का रमणरेती आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संतों ने चरण पूजन किया गया। आश्रम में बने मंच पर चांदी के सिंहासन पर दलाई लामा को बैठाया गया। इस दौरान उनके चरणों पर चंदन लेपन कर फूल अर्पित किए गए।