झारखंड विस चुनाव / दूसरे चरण की 20 में 9 सीटों पर महिला वोटर ही भाग्यविधाता; 7 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट
रांची. 7 दिसंबर को दूसरे चरण की 20 विधानसभा सीटों पर मतदान होने हैं। इस चरण में 260 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, 48 लाख 25 हजार 38 वोटर अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। 20 में से 9 विधानसभा सीटों पर महिलाओं की भागीदारी अहम होगी। क्योंकि इन आठों सीट पर उनकी संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। इस चरण में थर्ड जेंडर के 90 मतदाता है। जमशेदपुर पूर्वी में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक 51 है।

सबसे ज्यादा महिला वोटर्स घाटशिला में
घाटशिला, पोटका, खरसावां, चाईबासा, मझगांव, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खूंटी और सिमडेगा विधानसभा सीटों पर महिला वोटर्स किसी भी प्रत्याशी के जीत-हार में काफी अहम योगदान रखने वाली हैं। क्योंकि इन 9 सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष वोटरों से ज्यादा है। सबसे ज्यादा महिला मतदाता घाटशिला में हैं। यहां इनकी संख्या 1, 21,618 है।

नए वोटर एक लाख 10 हजार 70
दूसरे चरण के चुनाव में पहली बार वोट करने वालों की संख्या एक लाख 10 हजार 70 है। इसमें पुरुष 58 हजार 204 व महिलाओं की संख्या 51 हजार 857 है। वहीं, सरायकेला में नए वोटरों की संख्या 20 विस सीटों में सबसे ज्यादा है। यहां 9336 नए वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें पुरुष 4905 व महिलाएं 4430 शामिल हैं।

सबसे ज्यादा वोटर जमशेदपुर पश्चिमी में
20 सीटों में सबसे ज्यादा वोटर जमशेदपुर पश्चिमी में हैं। यहां 3,56,965 मतदाता इस विस चुनाव में हैं। इसमें महिलाएं 1,70,869 और पुरुष वोटर 1,86,088 हैं। दूसरे नंबर पर जुगलसलाई है। यहां कुल वोटर 3,26,663 हैं। इसमें महिलाओ की संख्या 1,60,389 व पुरुष मतदाओं की तादाद 1,66,273 है।

इन सीटों पर होना है 7 दिसंबर को मतदान
बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, सरायकेला, खरसावां, चाईबासा, मझगांव, जगरनाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, तमाड़, सिसई, मांडर, तोरपा, खूंटी, सिमडेगा और कोलेबिरा

 




































































































































































































विस क्षेत्रपुरुषमहिलाथर्ड जेंडरकुलकुल पुरुष (नए वोटर) महिला (नए वोटर)
बहरागोड़ा114220110621022484129252074
घाटशिला120854121618124247334993069
पोटका143394144377028777137313332
जुगलसलाई166273160389132666330892402
जमशेदपुर पूर्वी15816214629551330450830892402
जमशेदपुर पश्चिमी186088170869835696534022644
सरायकेला171214165548633676849054430
खरसावां103717105071220879033703243
चाईबासा102031104820620685716171564
मझगांव9408598575119266121141955
जगरनाथपुर8741886919017433717721603
मनोहरपुर9848298855019733717181511
चक्रधरपुर9068090763318144616561449
तमाड़103868102454020632223421994
मांडर168302162172833048236803416
तोरपा9059790426118102429852936
खूंटी103910106103121001433063147
सिसई117726116158123388530072705
सिमडेगा112074113491022556529742891
कोलेबिरा9841697913019632923862320







 

पांच चरणों में हो रहा है चुनाव
झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को हुआ। दूसरे चरण की वोटिंग 07 दिसंबर को, तीसरे चरण की 12 दिसंबर को, चौथे चरण की 16 दिसंबर तथा आखिरी पांचवे चरण की वोटिंग 20 दिसंबर को होगी। रिजल्ट 23 दिसंबर को आएंगे।

2014 के विधानसभा चुनाव की दलीय स्थिति



























दलसीटें
भाजपा37
कांग्रेस6
झामुमो19
आजसू5
अन्य14